पॉश कॉलोनी में चल रहा था गंदा काम
पिछले महीने इज्जतनगर क्षेत्र के बन्नूवाल नगर में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अब इसी इलाके में यह दूसरा रैकेट पकड़ा गया है। क्षेत्र के एक सैलून में भी इसी तरह की गतिविधियां देखी गई थीं। पिछले साल पुलिस ने यहां छापा मारा था, लेकिन सेटिंग के चलते सैलून फिर संचालित होने लगा है।