फरीदपुर। क्षेत्र में पानी की टंकी निर्माण के ठेकेदार बनकर पहुंचे एक दंपती ने गार्टर-बल्ली किराये पर देने वाले चार व्यापारियों को चकमा देकर उनसे 331 लोहे के गार्टर ठग लिए और रात के अंधेरे में भाग गए। पीड़ित व्यापारियों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लाइन पार नई बस्ती निवासी गजराग शर्मा (पूर्व सैनिक), मो. अजमेरी उर्फ बाबू, स्वामी कृष्णानंद और सुल्तान खान उर्फ राजू क्षेत्र में गार्टर, बल्ली और फंटी किराये पर देने का काम करते हैं। पीड़ितों के अनुसार, रामपुर जिले के लोहा पट्टी निवासी विकास गंगवार और उसकी पत्नी नीलम देवी हाल निवासी बुखारा रोड, ताज पेट्रोल पंप के पीछे, फरीदपुर ने खुद को राजमिस्त्री और पानी की टंकी निर्माण का ठेकेदार बताकर उनके यहां पहुंचे। शक होने पर जब पीड़ित दंपती के बुखारा रोड स्थित ठिकाने पर पहुंचे, तो वहां ताला लटका मिला। पड़ोसियों ने बताया कि दोनों रात के समय अपना सारा सामान समेटकर भाग गए। सीओ सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।