फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंत्रियों के साथ फोटो दिखाए... नौकरी के नाम पर 'बंटी-बबली' ने ठगे 15 लाख रुपये

Sat, 14 Dec 2024 02:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के एक व्यक्ति से जालसाज दंपती ने ठगी कर ली। जालसाजों ने मंत्रालय में अपनी पहुंच बताकर उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा दिया। फिर उनसे 15 लाख रुपये वसूल लिए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में नौकरी का झांसा देकर 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के आलोक नगर निवासी रामलखन ने कोर्ट के आदेश पर कानपुर के थाना नौबस्ता के पशुपति नगर निवासी अनिल बाजपेई व उसकी पत्नी राधा बाजपेई के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट कराई है। 

विज्ञापन


पीड़ित रामलखन ने बताया कि कानपुर में रहने के दौरान उनका इस दंपती से संपर्क हुआ था। दंपती ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल व रामविलास पासवान के साथ फोटो दिखाए। पीड़ित से कहा कि उनकी मंत्रालय में पहचान है। एफसीआई में मंत्रालय कोटे से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भर्ती के लिए कुछ सीट हैं। 

ये भी पढ़ें- UP: अफसर के बेटे ने खेला खूनी खेल, इस बात से नाराज छोटे भाई ने बड़े को गोलियों से भूना; मां पर भी तानी पिस्तौल
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने अपने साथी व अन्य लोगों के साथ उन्हें प्रभाव में लेकर करीब 15 लाख रुपये ठग लिए। कभी कोर्ट से रोक तो कभी चुनाव का बहाना करके उन्हें टालते रहे और उनकी रकम हड़प ली। पुलिस भी सबूत के बाद भी कार्रवाई न कर सकी। अब कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें