बरेली के प्रेमनगर इलाके में घर के सामने पेशाब कर रहे युवक को टोका तो युवक और उसकी प्रेमिका ने साथियों संग मिलकर जमकर उत्पात मचाया। युवक और उसकी प्रेमिका ने साथियों संग मिलकर टोकने वाले युवक से मारपीट कर दी। उसके दांत तोड़ दिए और बीचबचाव कर रहे कई लोगों को घायल कर दिया।
विज्ञापन
पटेल नगर निवासी आकाश तलवार ने बताया कि चार जून को घर के सामने सुधांशु शर्मा पेशाब कर रहा था। आकाश ने उसे ऐसा करने को मना किया तो सुधांशु मारपीट करने लगा। आकाश और उसकी प्रेमिका ने अपने सात आठ साथियों को बुला लिया। इन लोगों ने आकाश और उनकी मां की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीटकर आकाश के दांत तोड़ दिए।
बीचबचाव करने पर मोहल्ले के मानू चावला, योगेंद्र चावला, मनोज गुप्ता और रेनू को घायल कर दिया। सुधांशु की प्रेमिका ने आकाश की पत्नी को भी घायल कर दिया। पीड़ित प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।