देवरनियां। विकास कार्य दिखाते चेयरमैन।
चेयरमैन ने लगे आरोपों पर दिया जवाब, गिनाए अब तक के विकास कार्य
देवरनियां। नगर पंचायत देवरनियां चेयरमैन पर विकास कार्य न कराने का आरोप लगाकर मोर्चा खोलने वाले सभासदों पर चेयरमैन ने पलटवार करते हुए जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि एक वर्ष में उनके द्वारा इतने विकास कार्य करा दिये गये हैं, जितने पिछले पांच वर्ष में नहीं हुए हैं।
चेयरमैन मोहम्मद कलीम अन्सारी का कहना है कि जो वार्ड सभासद उन पर आरोप लगा रहे हैं। वह कमीशन न मिलने पर उन्हें बदनाम कर रहे हैं। उनके द्वारा जो कार्य कराए जा रहे हैं, पूरी पारदर्शिता से कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक वर्ष में दो करोड़ के विकास कार्य कराए जा चुके हैं।
इसके अलावा पांच नए पानी के टैंक फ्रीजर वाले, कूड़ा ढोने के लिए 20 ई-रिक्शा, दो सौ लाइटें, दवाई के छिड़काव सहित आदि कार्य कराए गए हैं। फिलहाल, मुंडिया जागीर में पानी की पाइप लाइन का कार्य भी करवा रहे हैं। संवाद