फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई मतदाता न छूटे, एसआईआर फॉर्म भरवाएं पार्षद : संतोष सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने पार्षदों को घर-घर संपर्क का दिया सुझाव
विज्ञापन


बरेली। सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय पर शनिवार को मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में बैठक हुई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, ब्रज क्षेत्र प्रभारी एमएलसी संतोष सिंह ने पार्षदों को क्षेत्र के सभी मतदाताओं के फाॅर्म भरवाने के लिए कहा।
बताया कि जो मतदाता बचे हैं, उनका फाॅर्म भरवाना जरूरी है। कहा कि बीएलओ एप में अपूर्ण फाॅर्म को ठीक कराने का विकल्प भी है। कहा कि प्रत्येक बूथ के बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर उस बूथ पर रहने वाले प्रत्येक परिवार के हर व्यक्ति का वोट बनवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने किया। यहां वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, महानगर मंत्री प्रवेश वर्मा, कैंट विधानसभा प्रभारी डॉ. सीपीएस चौहान, मंडल अध्यक्ष मोहित तिवारी, नरेंद्र मौर्य समेत अन्य पार्षद और पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें