फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गुणवत्ता पर सवाल उठाकर पार्षद ने रुकवाया ओपन जिम का काम

Sat, 30 May 2026 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वार्ड-23 (इंद्रानगर) के बांके बिहारी मंदिर के सामने स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में चल रहे विकास कार्य में ठेकेदार पर लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। पंजाबी महासभा की ओर से गोद लिए गए इस पार्क में करीब छह लाख रुपये की लागत से ओपन जिम बनाया जा रहा है। शिकायत के बाद क्षेत्रीय पार्षद ने लगाई गईं मशीनों को उखड़वा दिया। शिकायत महापौर उमेश गौतम व नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य से भी की गई है।
विज्ञापन

पार्षद ने बताया कि बुधवार को ही यहां काम की शुरुआत की गई। पंजाबी महासभा के लोगों ने जानकारी दी कि जो मशीनें लगाई जा रहीं हैं, उनकी गुणवत्ता खराब है। अभी से बोल्ट खुलने लगे हैं। जानकारी के बाद मैंने मौके पर पहुंचकर यहां लगाई गईं मशीनों को हटवा दिया।
कहा कि जब तक उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग नहीं किया जाएगा, तब तक काम शुरू नहीं होगा। अवर अभियंता वीर पटेल ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। नगर आयुक्त ने बताया कि इस प्रकरण में जांच के आदेश दिए गए हैं। खराब गुणवत्ता वाले उपकरणों का प्रयोग करने की पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पंजाबी महासभा के अध्यक्ष संजय आनंद ने बताया कि संगठन ने इस पार्क को गोद लिया है। खराब गुणवत्ता वाले उपकरण लगाने से यह जल्द ही खराब हो जाएंगे।
मंडल विहार पार्क पर भी उठे सवाल
आईवीआरआई रोड के किनारे बने मंडल विहार पार्क की रंगाई-पुताई पर भी पार्षद ने सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि ठेकेदार ने काम सही से नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें