बरेली। नगर निगम की बैठक में ठेकेदारों की पंजीकरण राशि बढ़ाने और नियमावली पारित कराने की तैयारी है। सोमवार को निर्माण विभाग का भी एक प्रस्ताव आएगा। मुख्य अभियंता ने बताया कि ठेकेदारों की पंजीकरण राशि मात्र पांच हजार है।
दूसरे नगर निगम की तरह पंजीकरण राशि बढ़ाने और नियमावली तय करने का भी प्रस्ताव है। अभी कोई ऐसी नियमावली नहीं है, जिसका हवाला देकर ठेकेदारों पर कार्रवाई की जा सके। नए प्रस्ताव में पंजीकरण और नवीनीकरण के वक्त डीएम स्तर से जारी नवीनतम हैसियत प्रमाणपत्र और चरित्र प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। अनुभव प्रमाणपत्र की श्रेणीवार अनिवार्यता तय होगी। ए श्रेणी के लिए कम से कम एक करोड़, बी के लिए 75 लाख, सी के लिए 50 लाख का कार्य पूर्ण करने का प्रमाण देना होगा। डी श्रेणी के ठेकेदारों को अनुभव प्रमाणपत्र नहीं देना होगा। ब्यूरो