फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डेलापीर से निगम ने हटवाया अतिक्रमण, अब पुलिस की जिम्मेदारी

Sat, 22 Jun 2024 05:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ दस्ता शुक्रवार को फिर सक्रिय हुआ। डेलापीर को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान ठेले और खोखे वालों ने विरोध की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल साथ होने के कारण वे सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

दस्ता प्रभारी ललतेश सक्सेना ने बताया कि पुलिस फोर्स की कमी के कारण अभियान को गति नहीं मिल पा रही थी। अब दोबारा इसे शुरू किया गया है। डेलापीर चौराहे पर सड़क के दोनों ओर ठेले व खोखे वालों ने अतिक्रमण कर रखा था। टीम ने उन्हें हटवाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया है। डमरू चौराहा पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त हो चुका है।

नियमों और हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक निगम की टीम जहां से अतिक्रमण हटवाएगी, वहां दोबारा अतिक्रमण न हो, यह पुलिस की जिम्मेदारी होगी। ऐसे में डेलापीर इलाके की सड़कें और डमरू चौराहे पर दोबारा अतिक्रमण न हो, इसकी जिम्मेदारी अब इज्जतनगर और प्रेमनगर पुलिस की होगी।
विज्ञापन


अतिक्रमण अभियान लगातार चल रहा है। जिस विभाग की जरूरत होती है, हम उस विभाग सेे संपर्क करते हैं। पुलिस की आवश्यकता होने पर उन्हें भी अभियान में शामिल किया गया है, अभियान लगातार जारी रहेगा। - निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें