फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गृहकर वसूली में निगम फिसड्डी, रैंकिंग में 14वें स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गृहकर वसूली में नगर निगम प्रदेश भर में फिसड्डी साबित हुआ है। शासन की ओर से जारी हुई रैंकिंग में नगर निगम बरेली 14वें नंबर पर है। यह तब है, जब खुद प्रमुख सचिव कर वसूली को लेकर कई बार कड़ी फटकार लगा चुके हैं। जीआईएस सर्वे लागू होने के बाद से ही बरेली का टैक्स विभाग तेजी से काम करने का दावा कर रहा है। बीते साल के मुकाबले इस साल की वसूली में चार से पांच करोड़ बढ़ोतरी बताई गई थी। लेकिन रैकिंग मेें सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को प्रदेश भर के नगर निगमों की रैंकिंग जारी हुई। अप्रैल से दिसंबर 2024 तक कई स्रोतों से आय के मामले में बरेली 17वें नंबर पर है। गृहकर वसूली में भी बरेली 17वें नंबर पर है। ओवरऑल वसूली में 14वां स्थान मिला है। नगर निगम ने पीटी एरियर कलेक्शन में सिर्फ दो प्रतिशत ही वसूली कर सका है। इसके अलावा गृहकर में 19, सीवर कर में 19, जलकर वसूली में 36 फीसदी वसूली हुई।


दो हजार करोड़ से अधिक का टैक्स बकाया
टैक्स वसूली के मामले में बरेली नगर निगम पर दो हजार करोड़ से अधिक का बकाया है। इसके अलावा अन्य आय भी नहीं कर पा रहे हैं। इससे विकास कार्य भी ठप हाे रहे हैं। लाइटें और सौंदर्यीकरण के कार्य शासन से मिली धनराशि से हो रहे हैं।
विज्ञापन

पिछड़ने की वजह
गृहकर बिल जारी होते ही कई समस्याओं का सामना जनता को करना पड़ा। इसमें सबसे अधिक डबल डिमांग की परेशानी शामिल रही। मकानों के फोटो लगाकर सर्वे को जल्दबाजी में लागू करना भी पिछड़नें की वजह बनी है। इसके अलावा नो मैच की समस्या, अधिकारियों की वसूली के कैंपों में देरी और अब तक नोटिस और बिलों का वितरण न होना भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


गृहकर वसूली में नगर निगमों की स्थिति

नगर निगमपंजीकृत भवन-भवन से वसूली-फीसदी

बरेली1,98,988-31,93319

सहारनपुर-2,13,03550,679-24

अलीगढ़2,02,45454,529-27

मेरठ2,58,5601,07,13141

मुरादाबाद-1,32,91267,47451

गाजियाबाद4,52,5392,32,36351



पीटी एरियर कलेक्शन

नगर निगम-मांग (करोड़ में)-आयफीसदी

मुरादाबाद14.3-10.35-72

सहारनपुर16.8-7.3144

गाजियाबाद-132.157.26-43

मेरठ-46.2-16.55-36

अलीगढ़-88.5-18.8321

बरेली-448.110.332



सीवर कर वसूली में निगमों की स्थिति

नगर निगम-सीवर कनेक्शन-वसूली कनेक्शन-फीसदी

मेरठ-89,61919,657-22

आगरा1,12,635-24,68822

बरेली73,24313,594-19

गाजियाबाद-3,43,5771,36,282-40

अलीगढ़-86,21254,52963

मुरादाबाद82,00138,15147

सहारनपुर41,37117,62543



जलकर वसूली में निगमों की स्थिति

नगर निगम-कनेक्शनवसूली वाले कनेक्शनफीसदी

अलीगढ़-10,2,817-54,529-53

मुरादाबाद1,25,760-61,633-49

गाजियाबाद-3,44,415-1,57,913-46

मेरठ2,43,411-91,65238

बरेली-80,296-29,17336

सहारनपुर-1,66,226-48,57829



आय में ओवरऑल नगर निगमों की स्थिति

नगर निगमप्रदेश में स्थान

सहारनपुर-17

बरेली-14

मुरादाबाद-11

मेरठ08

अलीगढ़06

आगरा-04

गाजियाबाद02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें