फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निगम व्यापारियों को भेज रहा ज्यादा रकम के बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक बृहस्पतिवार को जनकपुरी में हुई। जिलाध्यक्ष राजकुमार राजपूत ने कहा कि नगर निगम व्यापारियों को ज्यादा रकम के बिल भेज रहा है। बिना नोटिस और सूचना के दुकानें सील की जा रही हैं, जबकि व्यापारी ईमानदारी से टैक्स जमा करते हैं। इसका समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा ने कहा जीएसटी विभाग की ओर से भी व्यापारियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। अपर आयुक्त से मिलकर बात की जाएगी। दुकानों के आगे अतिक्रमण करके लोग अवैध बाजार सजा रहे हैं, जिससे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। ठेले व फड़ वालों के लिए फेरी नीति लागू करने की मांग उठाई। बैठक में मंजीत सिंह नागपाल, आशु अग्रवाल, तरुण साहनी, अनिल पाटिल, रजत अग्रवाल, अमित मिश्रा, प्रखर अग्रवाल, संजीव औतार अग्रवाल, भगवान स्वरूप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें