फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टैक्स की गणना में फेल निगमकर्मी दिखा रहे नखरे, करदाता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम के कर विभाग के कर्मचारी गृहकर की गणना नहीं कर पा रहे हैं। उनका सॉफ्टवेयर भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। खामियाजा करदाताओं को भुगतना पड़ रहा है। सिविल लाइंस के राधेश्याम एन्क्लेव निवासी राजीव मोहन ने इस संबंध में नगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत की है। शिकायती पत्र के अनुसार, 12 अप्रैल 2025 को नगर निगम ने उनको 7443.53 रुपये का गृहकर का बिल भेजा था।
विज्ञापन

13 मई को वह बिल जमा करने नगर निगम कार्यालय गए। निगम की घोषणा के मुताबिक, 30 जून से पहले कर जमा करने पर 10 फीसदी छूट मिलनी थी। यह रकम घटाने के बाद उनका कर 6699.18 रुपये बन रहा था, पर काउंटर नंबर एक पर बैठे लिपिक राजीव यादव ने 6848.05 रुपये जमा करने के लिए कहा। वह समझाते रहे, पर लिपिक ने उनकी एक न सुनी। साढ़े तीन घंटे तक कर्मियों ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया। थक हारकर उन्होंने 6850 रुपये जमा किए। उन्होंने इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें