फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दहशतः नहीं खुली कलक्ट्रेट, कंट्रोल रूम भी बंद

विज्ञापन
सर्किट हाउस को सैनिटाइज करते दमकल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

चार कर्मचारियों के संक्रमित मिलने के बाद पूरे परिसर को कराया गया सैनिटाइज

बरेली। कंट्रोल रूम के चार कर्मचारियों के कोरोना संक्रमण मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। दहशत की वजह से रविवार को इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के साथ कलक्ट्रेट के आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम और कलक्ट्रेट के आवश्यक दफ्तरों में भी ताला पड़ा रहा। सुबह कलक्ट्रेट के पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया गया है। सोमवार को कलक्ट्रेट तो खुल जाएगा लेकिन कंट्रोल रूम फिलहाल बंद ही रहेगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम में कुछ दिन पहले सिविल डिफेंस के एक कर्मचारी में कोरोना संक्रमण मिला था। हालांकि वह कर्मचारी कई दिन से ड्यूटी पर नहीं आ रहा था। इसके कुछ दिन बाद कंट्रोल रूम के कुछ कर्मचारियों में कोरोना के लक्षण दिखाई देने के बाद गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कलक्ट्रेट पहुंचकर कंट्रोल रूम में ड्यूटी कर रहे सभी 47 कर्मचारियों के सैँपल लिए थे। रविवार शाम रिपोर्ट आई तो चार कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले। इसके बाद एहतियातन डीएम नितीश कुमार ने कंट्रोल रूम को 48 घंटे यानी रविवार व सोमवार को बंद रखने का फैसला लिया है।रविवार को कलक्ट्रेट को बंद रखकर सुबह पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया गया है। वैसे तो रविवार को भी आपदा कार्यालय और डीएम दफ्तर खुलता है लेकिन इस दिन ये ऑफिस भी बंद रहे।

फायर बिग्रेड ने सर्किट हाउस में किया छिड़काव

शासन से आए नोडल अफसर नवनीत सहगल सर्किट हाउस में ठहरे हुए थे। शनिवार को कलक्ट्रेट में कई कर्मचारियों के संक्रमित मिलने के बाद रविवार की सुबह फायर बिग्रेड की गाड़ी से सर्किट हाउस के पूरे परिसर को भी सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें