बरेली में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर डीएम नितीश कुमार और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने रविवार को कोविड सेंटर में बैठक की। उन्होंने विभागीय कर्मियों को तमाम तरह के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम पर सूचित करने पर तत्काल चिकित्सकीय सेवा पहले की तरह मिलेगी।