फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: पूर्व सभासद, दो शिक्षकों समेत पांच की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 645 नए संक्रमित मिले, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग

बरेली। कोरोना संक्रमण की वजह से कोविड अस्पतालों में शनिवार को भी पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कैंट बोर्ड के पूर्व सभासद और दो शिक्षक शामिल हैं। इसके अलावा 645 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कैंट बोर्ड के सभासद रहे वेद प्रकाश तनेजा की तीन दिन पहले तबियत खराब हुई थी। कोविड की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। हालत बिगड़ने पर उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। केपीआरसी कला केंद्र कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षक अनीता सक्सेना और बिशप मंडल इंटर कॉलेज के शिक्षक अविनाश मसीह ने भी दम तोड़ दिया। दोनों को संक्रमित होने के बाद निजी कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। दो और लोगों की कोविड अस्पताल में मौत हो गई।
पांचों मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। उधर, नए मिले संक्रमितों में शहर के विभिन्न इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग शामिल हैं। साथ ही, सैन्यकर्मी, शिक्षक, कारोबारी, पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें