फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ: रेलवे वर्कशाप में बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। कोरोना वायरस के खौफ के चलते इज्जतनगर रेलवे वर्कशाप प्रशासन ने बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगा दी है। यह आदेश 31 मार्च तक प्रभावी रहेगा। बायोमेट्रिक अटेंडेंस डीआरएम आफिस के कुछ अनुभाग और रेलवे वर्कशाप में ही है।
विज्ञापन

रेलवे वर्कशाप में करीब छह महीने पहले बायोमेट्रिक मशीन लगाई गई थी। भारतीय रेलवे में केवल वर्कशाप में ही कर्मचारियों को चार बार अटेंडेंस लगानी पड़ती थी। एक बार भी अंगूठा न लगने पर कर्मचारियों को अनुपस्थित मानकर वेतन कटौती होती थी। शुरू में रेल यूनियनों ने इसका विरोध किया, लेकिन प्रशासन पीछे नहीं हटा। चीन से कोरोना वायरस का प्रकोप होने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने बायोमेट्रिक अटेंडेंस से कोरोना वायरस फैलने का खतरा बताया है। ऐसे में रेलवे वर्कशाप में 31 मार्च तक बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगा दी है। रेलवे के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के रजनीश तिवारी ने बताया कि शनिवार से कर्मचारी मैनुअल अटेंडेंस ही लगाएंगे। सभी कर्मचारी पहले की तरह अपने अनुभागों में अटेंडेंस लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें