फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट आने से पहले ही घर भेज दिये गये कोरोना पाजिटिव,ढाई सौ मीटर सील होगा मोहल्ला ऊंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। दो और प्रवासी मजदूरों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया है। दरअसल, इन श्रमिकों को सैंपल लेने के बाद घर भेज दिया गया था। बाद में जब रिपोर्ट आई तो दोनों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

जयपुर और अहमदाबाद से आए प्रवासी मजदूरों को फरीदपुर के जयनारायण स्कूल में बने शेल्टर होम में रखा गया था। इनमें से कुछ संदिग्धों के सैंपल जांच के लिये भेजे गए, लेकिन जांच रिपोर्ट आने से पहले ही उन्हें घर भेज दिया गया। इनमें से फरीदपुर के ही दो प्रवासी मजदूर मोहल्ला ऊंचा और भुता के गांव जिगनिया सादिक अली के कोरोना पॉजिटिव निकले। इस दौरान वे न जाने कितने लोग उनके संपर्क में आए होंगे। इसे लेकर अब स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
ढाई सो मीटर दायरे को बनाया जाएगा हॉटस्पॉट
एसडीएम विशु राजा ने बताया कि मोहल्ला ऊंचा और गांव जिगनिया सादिक अली में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद दोनों जगहों को हॉटस्पॉट बनाया जाएगा। शासन की गाइडलाइन के अनुसार ढाई सौ मीटर का क्षेत्र सील किया जाएगा। रविवार सुबह को बांस-बल्ली लगाकर बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें