फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में ही कोई पहुंचा है संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हजियापुर में दिन भर पड़ताल करने के बाद खाली हाथ लौटी स्वास्थ्य विभाग की टीमें मान रही हैं कि झोलाछाप और उसके परिवार की एक फरवरी के बाद अब तक बाहर जाने की कोई पुष्टि नहीं हुई लिहाजा यह तय है कि पिछले दस दिन में कोई संक्रमित ही उस तक पहुंचा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक युवक टीबी डॉट्स प्रोवाइडर है। ऐसे में काफी संभावना है कि वह पिछले दस दिन के अंदर ही ऐसे किसी मरीज या तीमारदार से मिला हो जो संक्रमित था। बीमार होने से पहले वह किन-किन मरीजों के घर गया था, इस बाबत उसके घरवालों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले रामपुर से कुछ लोग हजियापुर आए थे। झोलाछाप उनके भी संपर्क में आया था। ये लोग अब तक ट्रेस नहीं हो पाए हैं।
युवक में कोरोना संक्रमण किससे हुआ, यह पता करने के लिए सभी संभावित बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है क्योंकि बिना किसी संक्रमित के संपर्क में आए युवक में संक्रमण नहीं हो सकता। - डॉ. रंजन गौतम, एसीएमओ, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें