फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो महीने बाद फिर मिला कोरोना मरीज, इज्जतनगर का युवक संक्रमित

Thu, 29 Feb 2024 12:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। तबीयत खराब होने पर उसने निजी लैब में जांच कराई थी, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में दो महीने बाद जिले में फिर एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। बुधवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार युवक बीते सप्ताहभर से बुखार की चपेट में था। सांस लेने में भी तकलीफ थी। निजी लैब में जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 30 दिसंबर को नवाबगंज का एक बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिला था। जो इलाज के लिए गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुआ था। सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग भी निजी अस्पताल ने कराई थी। 

इससे पहले बीते वर्ष दस जून को कोरोना का मरीज मिला था। आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. मीसम अब्बास के मुताबिक तीन दिन से लखनऊ में हैं। अगर कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है तो उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देश पर आगे की कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें