बरेली में दो महीने बाद जिले में फिर एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। बुधवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार युवक बीते सप्ताहभर से बुखार की चपेट में था। सांस लेने में भी तकलीफ थी। निजी लैब में जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक 30 दिसंबर को नवाबगंज का एक बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिला था। जो इलाज के लिए गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुआ था। सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग भी निजी अस्पताल ने कराई थी।
इससे पहले बीते वर्ष दस जून को कोरोना का मरीज मिला था। आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. मीसम अब्बास के मुताबिक तीन दिन से लखनऊ में हैं। अगर कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है तो उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देश पर आगे की कार्रवाई होगी।