बरेली। कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर थमने लगी है। पिछले तीन दिनों से 12 सौ से ज्यादा सैंपल की जांच में एक भी संक्रमित नहीं मिला है।
सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक शुक्रवार को एक संक्रमित मिलने के बाद करीब 72 घंटे से कोई नया केस पोर्टल पर अपडेट नहीं हुआ है। जिले में फिलहाल 15 सक्रिय केस हैं जिनमें आठ होम आइसोलेशन पर हैं।