फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी वार्ड में तीन दिन भर्ती रहा कोरोना संक्रमित, हडकंप

विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : demo photo
विज्ञापन

आरटीपीसीआर जांच में संक्रमित मिलने पर कोविड अस्पताल रेफर

बरेली। शासन के सख्त निर्देश हैं कि बगैर जांच कराए किसी मरीज को अस्पताल में भर्ती न किया जाए मगर अफसर भी निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। गुरुवार को एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जबकि बगैर जांच कराए संक्रमित को तीन दिन तक वार्ड में भर्ती रखा। अब रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो खलबली मच गई। आनन फानन उसे कोविड अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के टीबी वार्ड में तीन दिन पहले भोजीपुरा के एक टीबी मरीज को इलाज के लिए भर्ती किया गया था। दवाओं के बाद भी हालत में सुधार न होने पर उसकी आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया गया था। रिपोर्ट गुरुवार की दोपहर पॉजिटिव मिलने पर हडकंप मच गया। भर्ती अन्य मरीजों ने संक्रमित के बीच में अब तक रहने पर आपत्ति जताई। उधर, संक्रमित मिलने पर अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीज को कोविड अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, वार्ड में भर्ती मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर सैनिटाइजेशन कराया गया। दो दिन तक परिसर बंद रहेगा। एमएस डॉ. एके गौतम के मुताबिक टीबी मरीज के लिए वार्ड सामान्य मरीजों से अलग है। वहां पर भर्ती कर सैंपल लिया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर रेफर किया है।

कोविड चिकित्सालय में दवा का अलग बजट

बरेली। तीन सौ बेड के कोविड अस्पताल में लगातार दवाओं की कमी को देखते हुए अब इसके लिए अलग से बजट जारी करने पर शासन ने मंजूरी दे दी है। इसलिए अब कोविड अस्पताल को दवा खरीदने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दवाओं की कमी होने पर अस्पताल को मिलने वाले बजट से आवश्यक दवाएं खरीदी जा सकेंगी। सीएमएस डॉ. वागीश वैश ने सीएमओ की ओर से आदेश के संबंध में जानकारी मिलने की बात कही है। ब्यूरो

वीटीएम खत्म, आरटीपीसीआर जांच प्रभावित

बरेली। आरटीपीसीआर सैंपल लेने के लिए प्रयोग की जाने वाली वीटीएम किट की कमी हो गई है। जिसके चलते बुधवार को भी तीन सौ बेड अस्पताल में कम सैंपलिंग हुई। वहीं, गुरुवार को भी किट न मिलने से बेहद कम आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। मामले पर वीटीएम की उपलब्धता के लिए फ्लू कॉर्नर इंचार्ज ने सीएमओ को पत्र लिखा है। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने जल्द वीटीएम उपलब्ध कराने की बात कही है। ब्यूरो

रिक्शा, ऑटो चालकों की सैंपलिंग, निगेटिव

बरेली। त्योहारों के मद्देनजर शासन ने भीड़भाड़ इलाकों समेत सार्वजनिक सवारी वाहन के चालकों की सैंपलिंग के निर्देश दिए हैं। जिसकी शुरुआत गुरुवार को सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल के निर्देश पर मेडिकल मोबाइल यूनिट ने ऑटो, रिक्शा, टेंपो चालकों की सैंपलिंग से की गई। रिपोर्ट निगेटिव मिली है। एमएमयू प्रभारी अभिषेक त्यागी ने बताया कि शहर के श्यामगंज, कुतुबखाना, मंडी और चौराहों पर मौजूद वाहन और रिक्शा चालकों की रैंडम सैंपलिंग की गई थी। बता दें कि सैंपलिंग का यह सिलसिला 12 नवंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान मिठाई कारोबारी, हलवाई, स्वर्णकार, पार्लर संचालक, किराना कारोबारी और दुकानों के कर्मचारियों की सैंपलिंग होगी। जिसमें 30 फीसदी आरटीपीसीआर और 70 फीसदी जांच एंटीजन किट से की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें