फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित हुए एडीएम प्रशासन होम क्वारंटीन

विज्ञापन
Corona Vaccine - फोटो : demo photo
विज्ञापन

कार्यालय को कराया गया सैनिटाइज, कलक्ट्रेट में मची खलबली

बरेली। कोविड-19 को लेकर काफी एहतियात बरतने के बाद भी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए। डॉक्टरों की सलाह पर वह होम क्वारंटीन हो गए हैं। बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय को सैनिटाइज कराया गया। उनके संपर्क में आए लोगों को ट्रैस किया जा रहा है।
विज्ञापन

एडीएम (प्रशासन) बीके सिंह प्रशासनिक कार्यों के अलावा जनता की समस्याओं का निस्तारण कराने में व्यस्त रहते हैं। सोमवार दोपहर बाद उन्हें कुछ परेशानी महसूस हुई तो उन्होंने मंगलवार को जांच कराई। देर शाम जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्होंने डॉक्टर की सलाह पर खुद को होम क्वारंटीन कर दवाएं लेनी शुरू कर दी हैं। बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में जानकारी मिलने पर लोगों में खलबली मच गई। नगर निगम की टीम ने कार्यालय पहुंचकर कार्यालय और आसपास की जगह को सैनिटाइज किया। एडीएम ने बताया कि थकान अधिक महसूस होने पर उन्होंने जांच कराई थी, जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। डॉक्टर के परामर्श से दवाएं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें