फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से मुक्त हुआ बरेली, आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आखिरकार सोलह दिन बाद एक बार फिर बरेली में कोविड-19 वायरस से संक्रमित एक भी मरीज नहीं है। मंगलवार की शाम ब्रह्मपुरा के कोरोना संक्रमित मां बेटे की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने राहत की सांस ली है। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल के मुताबिक कोरोना संक्रमित मां बेटे को बुधवार की सुबह डिस्चार्ज किया जाएगा। फिलहाल वह बिथरी कोविड-19 लेवल वन अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम के मुताबिक मंगलवार की शाम आईवीआरआई से 48 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली। सभी रिपोर्ट निगेटिव रही। इसमें हजियापुर के कोरोना संक्रमित युवक के साढू के भाई और उसकी मां की भी रिपोर्ट निगेटिव आई है। क्रमिक दो रिपोर्ट निगेटिव आने पर दोनों ने कोरोना को मात दे दी है। ऐसे में अब कोरोना संक्रमण का एक भी केस बरेली में नहीं है। कोरोना को मात देने वाले संक्रमितों को बुधवार को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
बता दें कि 27 अप्रैल को हजियापुर के कोरोना संक्रमित युवक मिलने के बाद उसके सगे संबंधियों में संक्रमण की आशंका के चलते सैंपल लिए गए थे। 30 अप्रैल को उसके साढू के भाई और मां में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसी दिन मुंबई से वापस आए रामनगर शहबाजपुर सिपल्ली का युवक भी कोरोना संक्रमित मिला था। दो दिन बाद कारपोरेट लैब की जांच में फरीदपुर की महिला, पीलीभीत का युवक संक्रमित मिले थे। वहीं तीन दिन पहले सीबीगंज के महेशपुरा का युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। कारपोरेट लैब की पॉजिटिव मिले संक्रमितों का सैंपल की जांच आईवीआरआई से कराई गई तो रिपोर्ट निगेटिव मिली। इन तीनों की क्रमिक दो रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। रामनगर का युवक सोमवार को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन

आईवीआरआई जांच को भेजे जाएंगे 13 सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक तीन सौ बेड के अस्पताल में चल रही स्क्रीनिंग में 193 व्यक्तियों जांच की गई। इसमें से छह संदिग्ध संक्रमित के सैंपल लिए गए। इसके अलावा डीपीएस स्कूल और राजश्री मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन हुए प्रवासियों के सात पूल सैंपल लिए गए। सभी सैंपल को जांच के लिए बुधवार की सुबह आईवीआरआई भेजा जाएगा।
नर्सिंग डे पर कोरोना जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बरेली। जिला अस्पताल में मंगलवार को कोरोना वायरस से बचाव के संबंध में गोष्ठी का आयोजन हुआ। डॉ. वागीश वैश्य और डॉ. एएम अग्रवाल ने मरीज को छूने से पहले और छूने के बाद हाथ धोने, ट्रिपल लेयर मेडिकल डिस्पोजेबल मास्क का इस्तेमाल करने, चेहरा, मुंह, नाक को छूने, अल्कोहल बेस्ड सैनीटाइजर का प्रयोग करने, संक्रमित से संपर्क में आने से बचने, मरीज को छूने से पहले हैंड ग्लब्स का प्रयोग करने की जानकारी दी। साथ ही, बताया कि आठ घंटे के बाद मास्क को डिस्पोज करने से पहले सोडियम हाइपोक्लोराइट या डिश इंफेक्ट करने के बाद ही बाहर फेंकना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. टीएस आर्या, महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने कैंडिल जलाकर फ्लोरेंस नाइटेंगल को याद किया। यहां नर्सिंग एसोसिएशन की सोनिया मसीह, अध्यक्ष नीरा लाल, उपाध्यक्ष बीना पांडे, संयुक्त मंत्री अमिता लाल, संगठन मंत्री मीनाक्षी, प्रोमिला मैसी व अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें