फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पस्त हुए सिस्टम की कोरोना को छूट.. पूर्व वित्तमंत्री के घर के बाहर बैरिकेडिंग तक नहीं कराई

Thu, 16 Jul 2020 02:46 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
राजेश अग्रवाल के घर के बाहर रहा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

न हॉटस्पॉट बना न घर में आवाजाही रोकने के लिए मुख्य दरवाजा किया गया सील
विज्ञापन

109 हुई जिले में हॉटस्पॉट की तादाद, आधे से ज्यादा शहर में
ज्यादातर हॉटस्पॉट सिर्फ कागजों पर, मौके पर कोई इंतजाम नहीं

बरेली। एक तरफ कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामले जिले में सामुदायिक संक्रमण की शुरुआत की ओर साफ इशारा कर रहे हैं, दूसरी तरफ सिस्टम भी पस्त होने लगा है। संक्रमण के मामले मिलने के बाद अब बचाव के इंतजाम करना मुश्किल पड़ रहा है। आम इलाकों में तो पहले से बुरा हाल है, बुधवार को पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल के संक्रमित होने के बाद उनके इलाके को भी हॉटस्पॉट में तब्दील नहीं किया जा सका। सुबह ही सूचना आ जाने के बावजूद पुलिस ने दोपहर बाद तक अग्रवाल के घर के मुख्य दरवाजे से आवाजाही रोकने के लिए तक कोई बैरिकेडिंग नहीं कराई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से स्वास्थ्य विभाग में बेचैनी है। जिले में हॉटस्पॉट भी बढ़ते जा रहे हैं। जिले में अब तक 109 हॉटस्पॉट बन चुके हैं। पुलिस के अफसर मजबूरी जता रहे हैं कि उनके पास इतना स्टाफ नहीं है कि हर हॉटस्पॉट की निगरानी कराई जा सके। ज्यादातर इलाके बांस बल्ली लगाकर पब्लिक की जिम्मेदारी पर छोड़ दिए गए हैं। कई जगह तो हॉटस्पॉट का कोई नामोनिशान ही नहीं है। पुलिस दिन में एक बार चक्कर लगाने के साथ लोगों को आगाह कर लौट जाती है।

जहां एक दिन पहले कोरोना संक्रमित की मौत वहां अब बिक रहे समोसे

हजियापुर में रहने वाली कोरोना संक्रमित महिला की सोमवार को अस्पताल में मौत हो गई थी। महिला के शव की मंगलवार को अंत्येष्टि की गई थी। बुधवार को उसके घर के बाहर गली में पहले की तरह लोगों का मजमा लगा हुआ था। एक जगह तमाम लोग गपशप में मशगूल दिखे। पास में ही समोसे बिक रहे थे।

हजियापुर में भी संक्रमित का इलाका सील नहीं

हजियापुर में ही एक और युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। नियमानुसार उसके घर के पास हॉटस्पॉट बनाया जाना चाहिए था। मगर उसकी गली तक बंद नहीं की गई है। हालांकि लोग खुद उधर आने-जाने से बच रहे हैं।

मॉडल टाउन का हॉटस्पॉट बल्लियों के सहारे

मॉडल टाउन चौकी से थोड़ा अंदर कोरोना संक्रमित परिवार का घर है। यहां पुलिस ने रास्ते को एक बल्ली लगाकर बंद कर दिया है। बाकी जिम्मेदारी स्थानीय लोगों पर छोड़ दी है। हालांकि कुछ जिम्मेदार लोग तो खुद ही उधर से निकलने से बच रहे हैं, लेकिन ऐसे भी लोग हैं जो बेवजह गली में घूम रहे हैं। बताते हैं कि सुबह शाम पुलिस आकर बल्ली देख कर लौट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें