फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल कर्मी का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
मोहनलाल प्रजापति (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पुलिस ने किसी जंगली जानवर के हमले में मौत का जताया अंदेशा
विज्ञापन

सुबह छह बजे अपनी धान की फसल देखने गए थे मोहन लाल

देवरनिया। धान की फसल देखने खेत पर गए चीनी मिल कर्मचारी का शव शुक्रवार सुबह पड़ोस के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। गले में किसी नुकीली वस्तु से घाव होने पर परिवारवालों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस किसी जंगली जानवर के हमले में मौत होने का अंदेशा जता रही है।
देवरनियां के मोहल्ला शाहबाद निवासी मोहनलाल प्रजापति (50) किसान सहकारी चीनी मिल सेमीखेड़ा में संविदा कर्मचारी थे। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वह धान की फसल देखने खेत पर गए थे। आठ बजे ड्यूटी का समय होने पर घर नहीं लौटे तो परिवारवाले खेत पर देखने गए। वहां पड़ोस में नन्हे की ईख में उनका शव पड़ा मिला। मुंह पर किसी नुकीली वस्तु से वार किया गया था। इससे उनके दांत भी टूट गए थे। बाकी शरीर पर कहीं कोई चोट नहीं थी। हाथ-पैर मिट्टी में सने थे। सूचना पर एसपी (देहात) संसार सिंह और सीओ बहेड़ी रामानंद राय मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम बुलाकर घटनास्थल की पड़ताल की। खोजी कुत्ता घटनास्थल से कुछ दूर जाकर रुक गया। मोहनलाल के बेटे परमेंद्र ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि उन्होंने किसी से रंजिश से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर नहीं मिला लाठी-हंसिया
बड़े बेटे पुष्पेंद्र के मुताबिक, मोहनलाल सुबह घर से हंसिया और लाठी लेकर निकले थे, लेकिन घटनास्थल पर लाठी और हंसिया नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यदि मौत जंगली जानवर के हमले में हुई है तो फिर लाठी और हंसिया कहां गायब हो गए।

मोहनलाल की मौत जंगली जानवरों के हमले में होने का अंदेशा है। मौका-ए-वारदात से तो यही जाहिर हो रहा है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सही वजह सामने आ सकेगी होगा। - दयाशंकर, इंस्पेक्टर देवरनिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें