लखीमपुर खीरी। मंगलवार को दो और प्रवासी श्रमिकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या 81 हो गई है।
मंगलवार रात कुल 189 रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जिनमें दो पॉजिटिव और शेष 187 रिपोर्ट नेगेटिव आईं। संक्रमित मिले प्रवासी कामगार तहसील पलिया के मोहल्ला रंगरेजान और तहसील मितौली विकासखंड के पसगवां थाना मैगलगंज के ग्राम अमरोलिया निवासी हैं। यह मुंबई और हरियाणा से आए थे वर्तमान में डाइट राजापुर में क्वारंटीन है। इस प्रकार जनपद में अब तक कुल 81 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं, जिनमें उपचार के बाद 63 संक्रमितों को ठीक हो जाने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में जनपद में कुल 18 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं।