लखीमपुर खीरी। रविवार देर रात आई 185 लोगों की जांच रिपोर्ट में सभी निगेटिव मिले। इनमें नकहा स्थित कोविद अस्पताल में भर्ती चार संक्रमित भी निगेटिव आए हैं। जिले में अब तक 75 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं जिनमें चार और लोगों के ठीक हो जाने से अब तक 63 लोग ठीक हो चुके हैं, अब 12 एक्टिव मामले रह गए हैं।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले में जिन स्थानों पर अधिक प्रवासी श्रमिक आए हैं वहां रैंडम 100 लोगों की जांच कराई गई, इनमें सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे स्पष्ट है कि कम्युनिटी स्तर पर संक्रमण नहीं फैला है।