लखीमपुर खीरी। जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मिलने के साथ संक्रमितों की संख्या 69 हो गई है।
लखनऊ से मंगलवार को देर रात आई 97 लोगों की रिपोर्ट में 96 लोग निगेटिव और एक पॉजिटिव निकला। देर रात डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ब्लॉक बिजुआ के कोरियाना गांव निवासी बालिका संक्रमित मिली है, जो इस समय डायट राजापुर में क्वारंटीन है। उन्होंने बताया कि इसके पिता भी संक्रमित हैं और कोविद केयर सेंटर जगसड़ में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि 97 लोगों में पूर्व में मिले 10 कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इस तरह अब तक 53 लोग ठीक हो चुके हैं। इस तरह अब 16 एक्टिव केस रह गए हैं।