फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आठ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, दोषी को 20 साल की कैद, 25 हजार रुपये जुर्माना

Sun, 21 Jun 2026 11:03 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी मुनव्वर हसन को 20 साल की कैद हुई है। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट ने उसे 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा भी सुनाई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में घर में घुसकर आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के दोषी इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी मुनव्वर हसन को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट ने 20 साल की कैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को छह माह अतिरिक्त जेल में रहना होगा।

विज्ञापन


इज्जतनगर थाने में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 फरवरी 2025 को वह और उसके पति काम पर गए थे। घर पर उसकी पांच और आठ साल की दो बेटियां थीं। मौका पाकर मुनव्वर उसके घर में घुस आया। उसकी आठ साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वह घर पहुंचीं तो आरोपी भाग गया। इसके बाद बेटी ने पूरी बात बताई।

विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपी मुनव्वर हसन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में चार्जशीट दाखिल कर दी। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने नौ गवाह पेश किए। पीड़िता और गवाह अपने बयानों पर डटे रहे। सुनवाई के बाद कोर्ट ने शनिवार को मुनव्वर को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें