एक और मदरसे का जुड़ाव मिला
धर्म परिवर्तन मामले में एक और मदरसे का जुड़ाव मिल रहा है। विवेचना में ऐसे तथ्य सामने आए हैं कि जेल भेजा गया आरिफ और ब्रजपाल उर्फ अब्दुल्ला एक और मदरसा कमेटी के सदस्य हैं। दूसरे मदरसे में भी धर्मांतरण या किसी और गलत कृत्य की आशंका में जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों से मिले नंबरों की डिटेल निकालकर नए लोगों की धरपकड़ कर उनसे पूछताछ व मिली जानकारी का सत्यापन कर रही है। नावल्टी चौराहे के पास से उठाए गए शख्स ने मुख्य आरोपी के खाते में कई बार रुपयों का लेन-देन किया था।
कई लोग जांच की जद में
जांच में युवक ने तर्क दिया कि दोस्ती के नाते रुपयों का आदान-प्रदान होता रहता था। पुलिस ने फिलहाल युवक को छोड़ दिया है। मामले की विस्तृत जांच के दौरान अपराध साबित होने पर उसे आरोपी बनाया जा सकता है। इसी तरह कई और लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही नया खुलासा हो सकता है। कुछ और लोग जेल जा सकते हैं।
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि गिरोह के सरगना अब्दुल मजीद का पैन कार्ड फर्जी मिला है। रिकॉर्ड में आरिफ और ब्रजपाल के एक और मदरसा कमेटी के सदस्य होने की बात सामने आई हैं। पुलिस जल्दी ही नए तथ्यों के साथ कुछ और लोगों को जेल भिजवाएगी।