फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भारत-पाक मैच के स्टेटस पर विवाद, युवक पर हमला करने वालों पर रिपोर्ट

Mon, 31 Jul 2023 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक को दूसरे समुदाय के लड़कों ने पीट दिया था। अब हमलावरों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

डिफेंस कालोनी निवासी सनी गंगवार कुछ दिन पहले अपने दोस्त नरेंद्र के साथ दवा लेने जा रहा था। तभी कंजादासपुर निवासी वासिद मेवाती और कत्था फैक्ट्री निवासी सेहरान ने अपने साथियों की मदद से दोनों को आईवीआरआई पुल के पास रोक लिया। इन लोगों ने नरेंद्र को तमंचा दिखाकर पकड़ लिया और सनी पर तलवार से हमला कर घायल कर दिया। सनी गंगवार को मरा समझकर हमलावर फरार हो गए। इसके बाद सनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बताया जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान मैच का स्टेटस लगाने के कारण सनी और दूसरे समुदाय के लड़कों में विवाद हुआ था। इसके बदले में सनी गंगवार पर जानलेवा हमला कर दिया गया। सनी गंगवार की तहरीर पर वासिद मेवाती और सेहरान के खिलाफ इज्जतनगर थाने में पहले एनसीआर लिखी गई थी, अब रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वासिद ने हमले के बाद रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डाला

वासिद मेवाती ने सनी गंगवार और उसके दोस्त को पीटने के बाद अपने इंस्टाग्राम पर टशन दिखाते हुए वीडियो अपलोड किया था। इसमें कहा गया था कि हमें इंस्टाग्राम वाला बदमाश मत समझ। यह वीडियो वायरल होने के बाद वासिद ने हटा लिया है। इसके अलावा पिस्टल के साथ एक अन्य रील भी वासिद के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया था। यह वीडियो भी चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें