आंवला। शनिवार को अलाव तापने के दौरान हुए विवाद के बाद मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने इस मामले में पांच अज्ञात सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मोहल्ला कच्चा कटरा बाग बक्शी निवासी जावेद अंसारी ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के बाहर भाई परवेज और मोहल्ले के अन्य लोगों के साथ शनिवार सुबह अलाव के सामने ताप रहे थे। तभी मोहल्ले का भोला अलाव में पैर मारकर आग बुझाने लगा। मना करने पर अपने अन्य साथियों को बुला लिया, जिन्होंने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में जावेद के सीधे पैर की उंगली टूट गई और वह बेहोशी की हालत में वहीं गिर पड़े। हमलावर उसे छोड़कर भाग गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन घायल जावेद को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी भोला, असलम, अल्ताफ, जाबिर और पांच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद