रिठौरा। कस्बा में टायल्स और पत्थर लगाने वाले मिस्त्री की शनिवार को करंट लगने से मौत हो गई। मोहल्ला खेड़ा निवासी मो. तालिब (27) शुक्रवार को नेकपुर चीनी मिल के पास काम पर गया था। अन्य साथियों के अनुसार दोपहर में वह नमाज पढ़ने गया। उसके बाद काम पर लौट आया। इस दौरान भीगे फर्श पर बिजली का तार पड़ा हुआ था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया। मकान मालिक ने उसे तुरंत निजी अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। संवाद