बरेली। जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर बुधवार को बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस में रेलवे के संविदा सफाई कर्मचारी अशोक कुमार को करन नाम के कर्मचारी ने रॉड से हमला कर घायल कर दिया। घायल कर्मचारी का जीआरपी ने मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
अशोक की ओर से जीआरपी थाने में दी गई तहरीर में बताया गया है कि वह जंक्शन पर संविदा सफाई कर्मचारी के रूप में तैनात है। बुधवार सुबह 11:44 बजे प्लेटफॉर्म नंबर चार पर काम कर रहा था। इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस आई।
वह ट्रेन में सफाई करने गया तो ट्रेन में तैनात संविदा सफाई कर्मचारी करन से उसकी कहासुनी हो गई। इसी को लेकर करन ने उसे पीट दिया। कोच में टूटी पड़ी लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। सीओ जीआरपी एके वर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है।