फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अवैध संबंधों में की गई थी कारचोबी ठेकेदार की हत्या, पुलिस ने दंपती को हिरासत में लिया

Sat, 01 Feb 2025 03:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में कारचोबी ठेकेदार इकबाल अहमद की हत्या के मामले में उसकी पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस पर पुलिस ने आरोपी दंपती को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
इकबाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में कारचोबी ठेकेदार इकबाल अहमद की हत्या अवैध संबंधों की वजह से की गई थी। हत्या के तीन दिन बाद पत्नी ने गांव निवासी दंपती के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अब जांच में जुट गई है। आरोपी दंपती को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव घुर समसपुर निवासी कारचोबी ठेकेदार 35 वर्षीय इकबाल अहमद की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने शव उनके घर के मुख्य दरवाजे की सीढ़ियों पर फेंक दिया था। पुलिस शुरू में हत्या को हादसा मानकर चल रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह साफ हुई तो एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा की फटकार के बाद पुलिस हरकत में आई। 

गांव की महिला से थे अवैध संबंध 
शनिवार को इकबाल अहमद की पत्नी शहनाज ने भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज में कहा कि उसके पति के गांव के एक व्यक्ति की पत्नी से अवैध संबंध थे। वह 29 जनवरी को अपने पति के साथ मायके भोजीपुरा के गांव खानपुर में अपने पिता की बरसी में गई थीं। पति उन्हें छोड़ने के बाद घर वापस आ गए थे। 
विज्ञापन


रात में आरोपी की पत्नी ने उनके पति को बहाने से घर बुलाया। दोनों ने इकबाल की गला दबाकर हत्या कर दी। शव उनके मुख्य दरवाजे पर फेंक दिया था। इंस्पेक्टर प्रवीण सोलंकी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में भी प्रेम संबंधों की वजह से हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी दंपती की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें