फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर पालिका ककराला के अध्यक्ष पर ठेकेदार ने दर्ज कराई एफआईआर

Fri, 26 Jul 2024 04:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। इस्लामनगर के ठेकेदार ने ककराला नगर पालिका अध्यक्ष इंतखाब सकलैनी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और एससीएसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। ठेकेदार का आरोप है कि वह एक टेंडर के बारे में जानकारी करने ककराला गए थे। तभी इंतखाब सकलैनी ने उनके साथ गाली-गलौज की और डंडे से पीटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ठेकेदार संतोष कुमार इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव सिटौली के रहने वाले हैं। उनका कहना है कि उन्होंने करीब चार माह पहले ककराला नगर पालिका में ऑफलाइन टेंडर डाला था। वह 24 जुलाई को ककराला नगर पालिका गए थे। यहां पर उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष इंतखाब सकलैनी से टेंडर के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की तो उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। जब उन्होंने विरोध किया तो उन्होंने डंडों से पीटा। संतोष खुद को बचाने की कोशिश करते रहे लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष उनके साथ मारपीट करते रहे, जिससे उनके शरीर पर काफी गंभीर चोटें आईं। बाद में उन्होंने थाने जाकर नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने गाली-गलौज, मारपीट व एससी एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


पालिकाध्यक्ष बोले-अकेले में बात करना चाहते थे, मना किया तो एफआईआर करा दी
नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि यह लोग कार्यालय आए थे और अकेले में बात करना चाह रहे थे। कह रहे थे कि हमारा टेंडर क्यों निरस्त कर दिया गया। हमने इनसे कहा था कि वह ईओ से बात करें। इतनी बात हुई है। अब पता चला कि उन्होंने एफआईआर करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें