फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संविदा कर्मियों को पीटा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिथरी। बिल जमा कराने गए विद्युत निगम के संविदा कर्मियों को उपभोक्ता के बेटों ने पीट दिया। कर्मचारियों की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार शाम भुता विद्युत उपकेंद्र के संविदा कर्मी प्रमोद कुमार, अजय पाल और दीपक कुमार कमुआ तिराहे पर पिंकी देवी के पास बिल जमा करवाने की बात कहने गए थे। बताया जा रहा है कि पिंकी ने चेक दिया था। चेक बाउंस हो गया। उक्त लाइनमैन कमुआ तिराहे की तरफ गए थे। यहां पिंकी देवी को बिल जमा करने के लिए समझा रहे थे। इसी दौरान उनके बेटे शिवम और भूपेंद्र पटेल वहां आ गए और लाठी-डंडों से तीनों को पीटना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आए लोगों ने उन्हें बचाया। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया की मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें