फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कार्य बहिष्कार पर अडिग हैं संविदाकर्मी, 17 जनवरी को जुटेंगे मंडलभर के कर्मचारी

Mon, 16 Jan 2023 12:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बिजली निगम के संविदा कर्मचारी दो नवंबर से क्रमिक अनशन कर रहे हैं। अब 17 जनवरी को संविदाकर्मी कार्य बहिष्कार कर चीफ इंजीनियर कार्यालय में एकत्र होंगे। 
विज्ञापन
धरने पर बैठे संविदा कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में अवर अभियंता और संविदाकर्मियों के बीच 19 जून को हुए विवाद के बाद पांच संविदाकर्मियों की सेवाएं समाप्त की गई थीं। इसके विरोध में कर्मचारी दो नवंबर से क्रमिक अनशन कर रहे हैं। अब 17 जनवरी को संविदाकर्मी कार्य बहिष्कार कर चीफ इंजीनियर कार्यालय में एकत्र होंगे। संघ के प्रांतीय महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडेय भी आएंगे।

विज्ञापन


संविदा कर्मचारियों के प्रस्तावित आंदोलन को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। जिन अवर अभियंताओं से मुकदमेबाजी है, वे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। उप्र पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रिंकू श्रीवास्तव ने बताया कि दो नवंबर से चीफ इंजीनियर कार्यालय पर कर्मचारियों का क्रमिक धरना चल रहा है। पीलीभीत, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर के कर्मचारी एकत्र होंगे। 

आंदोलन को विफल करने के लिए कुछ अभियंता सक्रिय हो गए हैं। कुछ कर्मचारियों के माध्यम से संविदाकर्मियों को आंदोलन में शामिल होने से रोका जा रहा है लेकिन इसके बावजूद कर्मचारी अपने मुद्दे उठाने के लिए एकजुट हैं। प्रशासन को भी मामले से अवगत कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें