सिरौली। बरसेर बिजली उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मी ने एसडीओ पर आए दिन गाली देने और नौकरी से निकालने,जान से मरवाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
रामपुर-शाहबाद के गांव मधकर निवासी धर्मेंद्र ने एसडीएम आंवला को बताया कि वह बरसेर बिजली उपकेंद्र पर संविदा मीटर रीडिंग के पद पर कार्यरत हैं। एसडीओ उन्हें आए गालियां देते हैं। विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं। उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने आंवला के मुख्य अभियंता बिजली से दोनों का मामला निपटाने को कहा है। उधर, एसडीओ बिजली विशाल वर्मा ने उक्त कर्मी के आरोपों को झूठा करार देते हुए बताया कि वह पट्टी गांव गए थे। वहां के ग्रामीणों ने बताया कि उनके यहां हर महीने मीटर रीडिंग नहीं होती। उक्त शिकायत पर उसे प्रत्येक माह रीडिंग लेकर बिल देने की हिदायत दी थी। संवाद