फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण संयंत्र में खड़े कंटेनर में लगी आग

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एसी समेत काफी सामान जला, मुश्किल से पहुंची दमकल ने पाया काबू

बरेली। किला क्षेत्र के बाकरगंज स्थित कूड़ा निस्तारण संयंत्र के करीब खड़े कंटेनर में शनिवार देर शाम आग लगने से काफी सामान जल गया। सूचना पर पहुंची दमकल बड़ी मुश्किल से मौके पर पहुंच सकी। लोगों ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

नगर निगम ने बाकरगंज खड्ड में डाले जा रहे कचरे से प्लास्टिक वेस्ट के निस्तारण को हैदराबाद की अमेजो वेस्ट मैनेजमेंट सोल्यूशंस कंपनी से करार किया था। इस कंपनी ने यहां अपना संयंत्र लगाया है। कंपनी ने कुछ महीने इस संयंत्र को चलाकर प्लास्टिक कचरे से तेल निकाला लेकिन लगातार आ रही दिक्कतों के चलते यह संयंत्र ज्यादा समय नहीं चल सका। कचरे के ढेर के पास कंपनी ने एक कंटेनर में अपना कार्यालय बनाया था। शनिवार देर शाम इसमें आग लगने से एसी, मोटर समेत अन्य सामान जल गया। इससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने दमकल को सूचना दी। मगर दमकल टीम को करीब आधा घंटे तक आग लगने वाली जगह तक पहुंचने का रास्ता न मिला। जैसे-तैसे मौके पर पहुंची दमकल ने आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें