फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिजली कटौती पर उपभोक्ताओं ने हरूनगला उपकेंद्र में की तोड़फोड़, कर्मचारियों को घेरकर पीटा

Wed, 18 Jun 2025 02:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

भीषण गर्मी में बिजली कटौती होने से उपभोक्ताओं ने सोमवार रात बवाल कर दिया। हरूनगला उपकेंद्र में घुसकर तोड़फोड़ की। कर्मचारी को पीटने का भी आरोप है। 
विज्ञापन
उपकेंद्र में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बिजली कटौती से गुस्साए 40-50 उपभोक्ताओं ने सोमवार देर रात हरूनगला उपकेंद्र पर धावा बोल दिया। वहां तैनात उपकेंद्र अधिकारी (एसएसओ) अमर सिंह व कर्मचारी अनिल कुमार, विजय सिंह, उस्मान ने लोगों के गुस्से से बचने के लिए गेट का चैनल बंद कर ताला डाल लिया। 

विज्ञापन


गुस्साए लोग ताला तोड़कर अंदर घुस गए। एसएसओ समेत कर्मचारियों को पीटा और उपकेंद्र में तोड़फोड़ भी कर दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। एसएसओ ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर हादसा: मासूम समेत पांच जिंदा जले...खाक हुईं खुशियां, सात माह पहले हुई थी तंजील-निदा की शादी
विज्ञापन


हरूनगला उपकेंद्र के कई इलाकों में बिजली कटौती की समस्या लगातार बनी हुई है। बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या दूर नहीं हो रही। अग्रसेननगर और रामगंगानगर में लगातार 10-10 घंटे कटौती की जा रही है। बारिश के बाद रविवार तड़के कई इलाकों में गुल हुई बत्ती सोमवार शाम तक नहीं आई। 

विज्ञापन

उपकेंद्र में घुसकर कर्मचारियों की पिटाई
कुछ इलाकों में शाम को आपूर्ति चालू हुई, पर कुछ देर बाद फिर से ब्लैक आउट हो गया। रात एक बजे के बाद 40-50 उपभोक्ता उपकेंद्र पर पहुंच गए। उन्होंने पहले हंगामा किया और बाद में उपकेंद्र में घुसकर कर्मचारियों की पिटाई कर दी।

इधर, दुर्गानगर उपकेंद्र के सम्राट अशोक नगर में मंगलवार को भी समस्या रही। यहां चार दिन से लगातार 10-12 घंटे तक तक कटौती जा रही है। मिशन कंपाउंड के किला, सिटी फीडर के उपभोक्ता मंगलवार को भी ट्रिपिंग से परेशान रहे। शाहदाना और सिविल लाइंस द्वितीय उपकेंद्र से जुड़े पुराना शहर के इलाकों में तीन से चार घंटे तक कटौती की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें