केंद्रीय मंत्री का सचिव बताकर ठेकेदार को फोन कॉल करके एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रहटुईया गांव निवासी अनूप सिंह ने बताया कि वह ठेकेदारी करते हैं। इस समय आंवला-पैगा-राजपुरकलां रोड स्थित पुल पर विधायक निधि से महर्षि कश्यप द्वार का निर्माण करवा रहे है। सोमवार शाम 5:00 बजे कॉल आई। दूसरी ओर से बोल रहे व्यक्ति ने खुद को केंद्रीय सरकार के मंत्री का निजी सचिव बताया और निर्माण स्थल पर खड़े होने की बात कहकर एक लाख रुपये की मांग उठाई। मांग पूरी न करने पर निर्माण कार्य की जांच कराने की धमकी दी। थाना प्रभारी वीनू चौधरी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।