भुता। गर्मी और उमस के बीच दिन में बार-बार ट्रिपिंग और रात में पांच घंटे की अघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशानी झेलने को मजबूर हैं। 33 केवी लाइन जर्जर होने के कारण फॉल्ट और ट्रिपिंग से यह समस्या एक सप्ताह से बनी हुई है। नाराज उपभोक्ताओं ने बुधवार को सीएम पोर्टल पर शिकायत की है।
भुता उपकेंद्र से कस्बे के अलावा 50-55 गांव पोषित हैं। 33 केवी लाइन जर्जर होने के कारण दिन में बार-बार ट्रिपिंग होती है। फॉल्ट होते रहते हैं। रात में पांच घंटे की अघोषित कटौती से परेशानी बढ़ गई है। ट्रिपिंग और फॉल्ट के कारण किसानों के निजी नलकूप भी प्रभावित हैं। इससे धान की रोपाई के मौसम में सिंचाई करने में परेशानी हो रही है। उनको गर्मी और नुकसान की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक सप्ताह से बनी समस्या से नाराज उपभोक्ताओं ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज की है। इनमें प्रशांत कुमार, रामप्रकाश, निशांत, सुरजपाल, आयुष गंगवार, हरपाल सिंह, रामपाल और कुंवरपाल शामिल हैं। उन्होंने विद्युत व्यवस्था में शीघ्र सुधार की मांग की है। समाधान न होने पर विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन शुरू करने की मांग की है। संवाद
वर्जन,
एसडीओ भुता को नियमानुसार और बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान जल्द हो जाएगा। - जय सिंह, अधिशासी अभियंता