फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Ring Road: भूमि अधिग्रहण में देरी, गोल-गोल घूम रही बरेली की रिंग रोड परियोजना

Wed, 22 Jan 2025 11:18 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली रिंग रोड का निर्माण शुरू होने में देरी हो सकती है। तय किए गए प्रतिकर में साल्वेज वैल्यू की कटौती से अधिग्रहण अटक गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूमि अधिग्रहण में देरी से बरेली रिंग रोड का निर्माण शुरू होने में देरी हो सकती है। तय किए गए प्रतिकर में साल्वेज वैल्यू की कटौती से अधिग्रहण अटक गया है। किसानों को मुआवजा मिलने में देरी हो रही है। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (एसएलएओ) और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के बीच पत्राचार चल रहा है। कटौती के मुद्दे के समाधान में जितनी देरी होगी, मुआवजे के लिए भू स्वामियों को उतना ही इंतजार करना पड़ेगा। वहीं, 80 प्रतिशत भू अधिग्रहण नहीं हुआ तो रिंग रोड का निर्माण शुरू होने में भी देरी हो सकती है।

विज्ञापन


विकास को रफ्तार देने के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 15 जनवरी को 2,117 करोड़ रुपये लागत की परियोजना को मंजूरी दी थी। टेंडर भी निकल गए। एनएचएआई के अधिकारी मार्च तक टेंडर फाइनल करवाकर अक्तूबर से काम शुरू कराने की कवायद कर रहे थे। अब साल्वेज वैल्यू में तीस फीसदी की कटौती के कारण अधिग्रहण की प्रक्रिया फंस गई। एनएचएआई के क्षेत्रीय कार्यालय ने साल्वेज वैल्यू में 30 प्रतिशत कटौती के लिए एसएलएओ को पत्र भेजा है। 

ये भी पढ़ें- कारोबारी हरीश अपहरण कांड: आखिरी सांस तक याद रहेंगे यातना के 96 घंटे, पानी की जगह पिलाई शराब; बक्से में सुलाया
विज्ञापन


एसएलएओ इससे सहमत नहीं है। उन्होंने साल्वेज वैल्यू की कटौती के प्रस्ताव को एनएच एक्ट 1956 और वर्ष 2013 के भूमि अर्जन अधिनियम-3 के विपरीत बताया है। अगर कटौती की जाती है तो प्रतिकर वितरण में देरी हो सकती है। ऐसे में सक्षम प्राधिकारी द्वारा घोषित अभिनिर्णय के अनुसार ही वित्तीय स्वीकृति दी जाए। इस मामले में अब एनएचएआई को फैसला लेना है। इसलिए काम अटकता दिख रहा है। अगर कुल जमीन के 80 फीसदी पर कब्जा नहीं मिलता है तो एनएचएआई काम शुरू नहीं करा सकेगा।

Trending Videos
विज्ञापन

झुमका चौराहे से इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी तक होना है निर्माण 
झुमका चौराहे से इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी तक रिंग रोड का निर्माण होना है। इसकी कुल लंबाई 29.92 किलोमीटर होगी। इस पर 2,117 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। भूमि अधिग्रहण पर 863 करोड़ खर्च होने हैं, लेकिन अभी तक पांच करोड़ रुपये भी वितरित नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें