सिटी मजिस्ट्रेट राकेश गुप्ता के नेतृत्व में भारी फोर्स के बीच सेतु निगम ने पुल का निर्माण शुरू किया। जेसीबी से खोदाई शुरू की है। पुल निर्माण को लेकर व्यापारी मौन हैं।
बरेली में कुतुबखाना पुल का निर्माण बुधवार की सुबह शुरू हो गया। सिटी मजिस्ट्रेट राकेश गुप्ता के नेतृत्व में भारी फोर्स के बीच सेतु निगम ने पुल का निर्माण शुरू किया। जेसीबी से खोदाई शुरू की है।
विज्ञापन
पुल निर्माण को लेकर व्यापारी मौन हैं। अभी किसी प्रकार का कोई विरोध नहीं है। कुछ बाजार की दुकानें अभी बंद हैं तो कुछ खुल गई हैं। अफसरों का दावा है की व्यापारी अब समझ गए हैं कि पुल निर्माण की यहां आवश्यकता है।