बरेली। दो साल से जमीन के अभाव में अटके औषधि गोदाम का निर्माण अब शुरू हो गया है। सीएमओ डॉ. विश्राम के मुताबिक बीते दिनों मीरगंज के गांव परौरा में इसके लिए भूमि चिह्नित हुई थी। निर्माण के लिए शासन से नौ करोड़ का बजट मंजूर हुआ था। इससे पूर्व क्यारा में स्वास्थ्य केंद्र की जमीन चिह्नित की गई थी पर भूमि का स्वामित्व शिक्षा विभाग के नाम होने से निर्माण अटका था। बताया कि नए गोदाम के बनने से उत्तर प्रदेश मेडिकल काॅर्पोरेशन की दवा स्टोरेज की क्षमता बढ़ेगी। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम है। एडी हेल्थ कार्यालय के पास बने सीएमएसडी स्टोर के अलावा औषधि गोदाम में भी दवाओं का भंडारण होगा।