फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण अंतिम चरण में

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के खिलाड़ियों को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। रामगंगा आवासीय योजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण अपने अंतिम चरण में है। इसके माध्यम से शहर में खेलों का विस्तार होगा और खिलाड़ियों को भी आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। साइट इंजीनियर विशाल पटेल ने बताया कि कॉम्पलेक्स को नवंबर माह में बीडीए को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का कुल भूखंड 18,615 वर्गमीटर में फैला है। इसमें 860.61 वर्गमीटर का मल्टीपरपज इनडोर हॉल बनाया गया है, जो शहर में इनडोर हॉल की कमी को पूरा करेगा। इनडोर हॉल में टेबल टेनिस और स्क्वैश के लिए कोर्ट की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा जिम, बॉक्सिंग रिंग, लॉन टेनिस कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट और क्रिकेट अभ्यास पिच भी परिसर में निर्मित किए गए हैं। खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की सुविधा को देखते हुए, छह सुसज्जित कक्ष, तीन हॉल और एक वीआईपी कक्ष बनाए गए हैं।


बीडीए के एक्सईएन एपीएन सिंह ने बताया कि कॉम्पलेक्स तैयार होने के बाद इसे निजी फर्म को सौंपकर संचालन करवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस पहल से शहर की खेल संस्कृति मजबूत होगी और युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सक्षम होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें