बरेली। आईवीआरआई ओवरब्रिज पर कंक्रीट के गार्डर रखने के लिए रेलवे ने नई कंपनी से करार किया है। कंपनी के प्रतिनिधि कुछ दिन पहले यहां आए थे और क्रेन ठेकेदार से संपर्क किया था, लेकिन दोनों के बीच करार नहीं हो पाया। अब कंपनी दिल्ली के ही क्रेन ठेकेदार से बात करेगी। उम्मीद है कि होली के बाद गार्डर रखने का काम शुरू हो जाएंगे।
रेलवे के निर्माण अनुभाग ने आईवीआरआई ओवरब्रिज पर कंक्रीट के गार्डर रखने के लिए दिल्ली की एसआरएम निर्माण कंपनी से करार किया है। कंपनी की अभी क्रेन ठेकेदार से बात चल रही है। अनुबंध होते ही क्रेनें यहां पहुंचकर गार्डर रखने का काम शुरू कर देंगी। सूत्रों का कहना है कि एसआरएम कंपनी के प्रतिनिधि कुछ दिन पहले बरेली आए थे। उन्होंने क्रेन ठेकेदार से बात भी की, लेकिन अनुबंध नहीं हो सका। कंपनी अब दिल्ली के क्रेन ठेकेदार से बात कर रही है। सूत्रों का कहना है कि होली के बाद कंक्रीट के गार्डर रखने का काम शुरू हो जाएगा। ओवरब्रिज पर लोहे के गार्डर रखने का काम 24 जनवरी को पूरा हो चुका है। कंक्रीट के गार्डर भी उसी ठेकेदार को रखने थे लेकिन दादरी में काम मिलने के कारण एक क्रेन चली गई, लिहाजा काम रुक गया।