फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कब्रिस्तान के लिए आरक्षित भूमि पर धर्मस्थल का निर्माण, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उदयपुर खास में कब्रिस्तान-मरघट के लिए आरक्षित 4050 वर्गमीटर जमीन पर धर्मस्थल का निर्माण कर लिया गया। नगर निगम ने संबंधित पक्ष को नोटिस भेजकर सात दिन में अवैध कब्जा हटाने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

इसको लेकर बीते दिनों शिकायत आई थी। नगर निगम की बोर्ड बैठक में भी यह मामला उठा था। इसके बाद संपत्ति विभाग की टीम ने जमीन का निरीक्षण किया तो 4050 वर्गमीटर जमीन पर कब्जे की पुष्टि हुई। अब संपत्ति विभाग के प्रभारी राजीव कुमार राठी की ओर से नोटिस जारी कर सात दिनों में कब्जा नहीं हटाने पर बुलडोजर से अतिक्रमण को ध्वस्त कराने और संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी गई है। अतिक्रमण हटाने में आने वाला खर्च भी अतिक्रमणकारी से वसूला जाएगा। इसकी सूचना डीएम, नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, वरिष्ठ संपत्ति प्रभारी समेत अन्य अधिकारियों को दे दी गई है।
नगर निगम की टीम यहां पहले भी कब्जा हटाने की पहल कर चुकी है, लेकिन ग्रामीणों के विरोध की वजह से टीम को लौटना पड़ा था। दूसरे पक्ष ने भी अधिकारियों से मिलकर कुछ समय मांगा था। इस दौरान कुछ दुकानों को नगर निगम की टीम ने ध्वस्त कर दिया था। संवाद
विज्ञापन




सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया गया है जो किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई होगी। अगर कब्जा नहीं हटाया गया तो ध्वस्तीकरण के साथ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। - राजीव कुमार राठी, प्रभारी, संपत्ति विभाग (नगर निगम)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें